उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में डीजीपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक

देहरादून। चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की अध्यक्षता में गढ़वाल परिक्षेत्र प्रभारी एवं गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पुलिस महानिदेशक द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर निर्देश निर्गत किये गए। मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार श्री केदारनाथ धाम में अगले 06-07 दिनों तक बर्फवारी होने की सम्भावना है, जिसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक, रूद्रप्रयाग को जिला प्रशासन एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फवारी के सम्बन्ध में सोशल मीडिया प्लेटफार्म, न्यूज चैनल, समाचार पत्रों आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये। साथ ही बारिश-बर्फबारी के मद्देनजर श्रद्धालुओं से आग्रह करें कि वे मौसम के मद्देनजर संभल कर और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम के साफ होने पर यात्रा प्रारंभ करें। जनपद उत्तरकाशी, चमोली एवं रूद्रप्रयाग हेतु पूर्व में जारी की गई हिमस्थलन चेतावनी के सम्बन्ध में जिला प्रशासन एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समय से अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। आपदा प्रबन्धन के दृष्टिगत यह आवश्यक होगा कि आप अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल, एसडीआरएफ, फॉयर सर्विस, आपदा प्रशिक्षित कर्मियों एवं सम्बन्धित संशाधनों यथा-वाहनों, फायर सम्बन्धी उपकरणों एवं अन्य उपकरणों को सर्तक कर तैयारी की स्थिति में रखें, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में उन्हें आपदा प्रभावित क्षेत्र में बचाव राहत कार्य में तत्काल प्रयोग में लाया जा सके। यह भी आवश्यक है कि बचाव दलों को पूर्व से ही जनपदों के ऐसे स्थानों पर नियुक्त कर दिया जाये, जहां आपदा आने की सम्भावना अधिक रहती है, जिससे तत्काल बचाव राहत की कार्यवाही की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button