Dehradunउत्तराखंड

चंद्रबनी शमशान घाट के पास गंदे नाले में मिला एक पुरुष का शव

चंद्रबनी शमशान घाट के पास गंदे नाले में मिला एक पुरुष का शव

दिनाँक – 13/02/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

कोतवाली पटेलनगर

आज दिनांक 13/02/2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की चंद्रबनी शमशान घाट के पास गंदे नाले में एक पुरुष का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर पुलिस द्वारा शव को नाले से बाहर निकाल कर फील्ड यूनिट के माध्यम से घटना स्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराई गई। शव के निरीक्षण में शरीर पर कोई भी जाहिरा चोट या खरोच के निशान नहीं है। मृतक के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए है।आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने पर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव की पहचान हेतु शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं की जांच करते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। शव की शिनाख्त तथा पोस्टमार्टम के पश्चात मृत्यु के सही कारणों की जानकारी हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button