Chamoliउत्तराखंड

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में कांग्रेस ने मारी बाजी, थराली भी जीती

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में कांग्रेस ने मारी बाजी, थराली भी जीती

दिनांक/25/01/2025

Chamoli/Uttarakhandprime 24×7 

चमोली। उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव 2025 की काउंटिंग ने चमोली जिले में सर्दी में गर्मी ला दी है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। गैरसैंण नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मोहन भंडारी आगे चल रहे थे। अभी तक जो चुनाव परिणाम आए हैं, उनके अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी मोहन भंडारी ने नगर पंचायत गैरसैंण के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है।

निकाय चुनाव थराली में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है। थराली नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत ने भाजपा प्रत्याशी सुमन देवी को 544 वोट से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत को 1421 मतों में से कुल 905 मत प्राप्त हुए। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुमन देवी को कुल 361 मत प्राप्त हुए।

नगर पंचायत थराली के वार्ड 4 थराली वार्ड से भाजपा के सभासद प्रत्याशी मोहन पंत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी हरीश पंत से 122 वोटों से जीते वार्ड 4 में भाजपा प्रत्याशी को 257, निर्दलीय प्रत्याशी हरीश पंत को 135, निर्दलीय प्रेम वल्लभ को 54 और निर्दलीय गिरीश चंदोला को 86 वोट मिले। नोटा को 1 वोट पड़ा जबकि 17 वोट रद्द हुए।

चमोली जिले की नगर पंचायत नंदप्रयाग में कांग्रेस प्रत्याशी पृथ्वी सिंह रौतेला बीजेपी उम्मीदवार डॉ सौरभ वैष्णव से आगे चल रहे हैं। नगर पंचायत नंदानगर में बीजेपी प्रत्याशी संध्या कांग्रेस प्रत्याशी बीना देवी से आगे चल रही हैं। नगर पालिका कर्णप्रयाग में कांग्रेस प्रत्याशी रामदयाल आगे चल रहे हैं। बीजेपी के गणेश चंद्र शाह पिछड़ रहे हैं। नगर पचायत पीपलकोटी में कांग्रेस की जयंती राणा आगे चल रही हैं। बीजेपी की शशि देवली पीछे चल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button