Roorkeeउत्तराखंडक्राइम

ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

दिनांक/24/05/2025

Roorkee/Uttarakhandprime 24×7 

रूड़की। खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव हस्त मौली में बीती रात करीब ढाई बजे अज्ञात हमलावरों ने एक ग्रामीण को गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे पूरे इलाके में हडकंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने इस मामले में हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव हस्त मौली निवासी मलकान उर्फ मल्खराज (उम्र 45 वर्ष) पुत्र महेंद्र अपने घर पर था। बीती देर रात अज्ञात हमलावर आए और उसे बाहर बुलाकर गोली मार दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मलकान को दो गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि रात को करीब तीन बजे सूचना मिली कि गांव हस्त मौली में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है।

तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक को दो गोलियां लगी हैं, फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। थाना प्रभारी आगे बताया कि पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाला जा रहा है, जिससे हत्यारों का सुराग मिल सके। वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। परिजन और ग्रामीण ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button