Dehradunउत्तराखंड

गोवा नाइट क्लब की आग में जले सतीश का शव टिहरी लाया जाएगा

गोवा नाइट क्लब की आग में जले सतीश का शव टिहरी लाया जाएगा

Date/08/12/2025

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। गोवा के नाइट क्लब में शनिवार रात को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। इन 25 लोगों में पांच उत्तराखंड के भी थे, जिनके घर इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के रहने वाले 24 साल के सतीश राणा भी गोवा में कुछ सपने लेकर गए थे, लेकिन इस अग्निकांड ने उनकी भी जान ले ली। सतीश राणा घर में अकेले कमाने वाले थे। सतीश राणा की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। गोवा के जिस नाइट क्लब में आग लगी थी, सतीश राणा वहां पर बीते कई सालों से काम कर रहे थे। सतीश राणा मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के चाह गाडोलिया गांव के रहने वाले थे।

सतीश राणा के ऊपर अपने माता-पिता के साथ-साथ छोटे भाई की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी थी। 24 साल की उम्र में ही सतीश राणा ने अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी को उठा रखी थी। सतीश राणा की दो बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिजन अब सतीश राणा की शादी कराने का विचार कर रहे थे। लेकिन सतीश राणा का सपना अपने छोटे भाई को पढ़ा लिखाकर कामयाब बनाने का था। सतीश राणा की मौत ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि गांव वालों को भी गहरा सदमा दिया है।

बताया जा रहा है कि गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में सतीश राणा बुरी तरह के झुलस गए थे। गंभीर अवस्था में उन्हें गोवा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सतीश का परिवार गांव में ही छोटी-मोटी खेती बाड़ी करता है। टिहरी से बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button