Dehradunउत्तराखंड

गोरखा हिमालयन फेस्टिवल के अंतिम दिन रैंप पर उतरीं हिमालयी संस्कृतियाँ

अमेरिका से आये एनआरआई ने दो छात्रों को शिक्षा के लिए दी आर्थिक सहायता

Date/22/02/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा गढ़ी कैंट स्थित महेन्द्रा ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय ’गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का रविवार को शानदार समापन हुआ। उत्सव के अंतिम दिन जहाँ ज्ञानवर्धक सत्रों का आयोजन हुआ, वहीं सांस्कृतिक संध्या में हिमालयी राज्यों की विविध कला और वेशभूषा का अनूठा संगम देखने को मिला। इस मौके पर संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर अमेरिका में निवासरत एनआरआई प्रदीप गर्ग द्वारा दो छात्रों सबिया थापा पुत्री धुवन सिंह थापा सेलाकुई और राजकुमाल पुत्र जयराम कुमाल को शिक्षा प्रदान करने के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया।

गोरखा हिमालयन फेस्टिवल के अंतिम दिन सुबह के कार्यक्रमों की शुरुआत पर्यावरण के अनुकूल जीवन पर आयोजित कार्यशाला से हुई,जिसमे डॉ नेचर से आई हुई बुद्धारानी लिम्बू द्वारा कैसे जीवन को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाए, इसकी जानकारी दी गई। दूसरी कार्यशाला खाद्य प्रसंस्करण पर आयोजित की गई, जिसमें उद्यान विभाग के सहायक विकास अधिकारी दीपक रतूड़ी ने ’पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना’के तहत मिलने वाली सब्सिडी और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में बताया।

संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर अमेरिका में निवासरत एनआरआई प्रदीप गर्ग द्वारा दो छात्रों सबिया थापा पुत्री धुवन सिंह थापा सेलाकुई और राजकुमाल पुत्र जयराम कुमाल को शिक्षा प्रदान करने के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया, जिस पर ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा द्वारा उन्हें धन्यवाद दिया गया।

सांस्कृतिक मंच पर शाम पांच बजे से सुरों और ताल का सफर शुरू हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। उनके साथ समाजसेवी चिरंजीव शर्मा और राजीव शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने हिमालयी संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा और पहचान को दर्शाने वाले ऐसे आयोजन निरंतर होने चाहिए।

इस अवसर पर उत्तराखंड की नौनी सोसायटी की ओर से ’हिमालयी क्षेत्र के परिधान’ प्रदर्शन कार्यक्रम में विशेष सहयोग किया गया, जो कि विशेष आकर्षण का केंद्र रहा । शो के दौरान सागरिका दीवान (राय ड्रेस), पूनम थापा (मगर ड्रेस), नूपुर शाही (असमी ड्रेस), सोनिका भंडारी (मणिपुरी ड्रेस) और अंशिका थापा (गुरुंग ड्रेस) सहित गढ़वाली,कुमाऊंनी, लिम्बू, तामांग, तिब्बती और क्षेत्र की संस्कृति के पारंपरिक परिधानों को पहन रैंप पर प्रदर्शित कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, गीतांजलि योगशाला ने ’नमो नमो’ गीत पर और गुनियो चोली ग्रुप ने ’मखमली’ गीत पर अपनी कला का प्रदर्शन किया । यमु राणा ग्रुप द्वारा प्रस्तुत ’सालैजो’ नृत्य और सोनाली राय के गीतों ने भी उत्सव की रौनक बढ़ाई ।स्थानीय कलाकारों में दीप्ति राणा और देविन शाही की जुगलबंदी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिन्होंने ’भुई सोरी ढोगे है’, ’यो गाउँको ठिट्टो म’ के साथ-साथ ’गोली सीसाको’ और ’लाठी चार्ज नगर’ जैसे गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया । इनके साथ ही सतीश थापा ने भी ’मेडले’ गीतों की श्रृंखला में अपनी गायकी से शाम को और भी यादगार बना दिया । सिलीगुड़ी से आये गायक विक्रम कालाकोटी और सुरक्षा सिंचुरी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झुमा दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेंद्र बसेड़ा ने शहीदों को समर्पित कविता और देव स्तुति गीत की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी, ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा, सचिव प्रभा शाह, संकल्प, उपासना बिष्ट, गोदावरी थापली, पदम सिंह थापा, वंदना बिष्ट, सूर्य विक्रम शाही आदि ने विशेष सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button