
Dehradun, Uttrakhandprime24x7
देहरादून। श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड महोदय की पहल पर व श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय के आदेश व निर्देशानुसार दिनांक 01.09.2023 से 02 माह के लिए पूरे प्रदेश में ऑपरेशन स्माइल चलाया जा है, जिसके अंतर्गत वर्ष 2000 से 2023 तक पूरे प्रदेश में गुमशुदा बच्चों , महिलाओं व पुरुषों की तलाश की जा रही है।

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी महोदय नगर/ नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन स्माइल के सफल किर्यान्वयन हेतु जनपद देहरादून में चार टीमों का गठन किया गया है । सभी टीमों द्वारा जनपद में गुमशुदा बच्चों , महिलाओं व पुरुषों को तलाशा जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 4/09/2023 को जनपद देहरादून की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को अभियान के दौरान समर्पण आश्रय गृह की समन्वयक मानसी मिश्रा जी द्वारा एक बोलने में अक्षम बालक की सूचना दी गयी जिस पर आश्रय गृह जाकर बालक से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा ग्राफ़िक एरा कॉलेज की फोटो देखकर इशारा किया गया । इस पर एएचटीयू टीम द्वारा क्लेमनटाउन जाकर ग्राफ़िक एरा के आसपास बालक के संबंध में पूछताछ की गयी तो बालक के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। बालक की दादी ने बताया की यहाँ पर वह अपने बेटे व पोते के साथ रहती है । बालक की माँ नहीं है। वह पहले भी दो बार घर से घूमते हुए बाहर निकल दूर कहीं पर चला गया था तथा इस बार तीन चार दिन पहले पिता की डाँट व पिटाई से नाराज़ होकर घर से चला गया था । हमने बहुत ढूँढा पर नहीं मिला और आज भी हम ढूँढ ही रहे थे । बालक की दादी जी को बालक के पिता को बाल कल्याण समिति भेजने को बताया । आज बालक के पिता बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित हुए व बताया कि जब पुलिस द्वारा हमारे घर पर आकर सूचना दी की आपका बेटा आश्रय गृह में है तब जाकर हमे सुकून मिला।
आज बालक को आदेशानुसार सीडब्ल्यूसी व बाद आवश्यक कार्यवाही के उसके पिता के सकुशल सुपुर्द किया गया। बालक के परिजन उत्तराखंड पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम देहरादून का धन्यवाद करते हुए अपने गंतव्य को चले गए।
ऑपरेशन इस्माइल टीम:-
1 SI अनीता नेगी
2 Hc धर्मेंद्र
3 HC नरेंद्र
4 C सहदेव
5 C देवेंद्र
6 LC रैना
☺️Operation Smile 😊




