
दिनांक/21/04/2025
Pauri/Uttarakhandprime 24×7
पौड़ी। सरिया और सीमेंट ले जा रहा एक पिकअप वाहन राजस्व क्षेत्र धुमाकोट में ग्राम मटियारा (भटेरा) के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल का हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है।
पौड़ी जिले में एक पिकअप आज अनियंत्रित होकर लगभग 180 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक भूपेंद्र सिंह उम्र 56 वर्ष पुत्र छ्वान सिंह निवासी ग्राम परकंडाई, धुमाकोट को प्राथमिक उपचार के बाद धुमाकोट अस्पताल से रामनगर रेफर किया गया है। हादसे में विनोद सिंह रावत उम्र 40 वर्ष पुत्र खुशाल सिंह, निवासी ग्राम अपोलो, धुमाकोट की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।




