गंदगी फैलाने वाले 13 व्यापारियों के काटे चालान
नगर क्षेत्र अगस्त्यमुनि में ईओ ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

दिनांक/14/01/2025
Rudraprayag/Uttarakhandprime 24×7
रुद्रप्रयाग। नगर पंचायत क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले व्यापारियों के विरूद्ध अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट ने स्वच्छता अभियान चलाकर चालान की कार्यवाही की। ईओ ने नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, जिसमें नगर क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले 13 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर चालान की कार्यवाही की गई। व्यापारियों के काटे चालान से 17 हजार का अर्थदंड वसूल किया गया। उन्होंने नगर क्षेत्रान्तर्गत सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं नगर की जनता से नगर को स्वच्छ रखने व गंदगी न करने की अपील करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कहा कि नगर क्षेत्र में गंदगी फैलाने से निराश्रित पशु इनका सेवन करते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य में भी दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा गंदगी फैलाने से नगर क्षेत्र की सुंदरता भी खराब होती है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण निभाएं। इस मौके पर कर संग्रहकर्ता, पर्यावरण पर्यवेक्षक एवं नगर निकाय के कार्मिक मौजूद थे।




