
Date/02/03/2026
Haridwar/Uttarakhand prime 24×7
हरिद्वार। कलियर थाना क्षेत्र में गंगनहर किनारे एक नवजात का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। इसी के साथ पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना क्षेत्र में रुड़की रोड पर स्थित पुरानी गंगनहर किनारे नीचे की ओर किसी राहगीर ने कपड़े की चादर से बंधी एक गठरी (पोटली) पड़ी हुई देखी। जिसकी सूचना राहगीर द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई, इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पिरान कलियर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब उस बंधी हुई गठरी को खोला तो भीतर चादर में लिपटा हुआ एक भू्रण नजर आया, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने भ्रूण को कइसी के साथ पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। हालांकि, इस घटना के बाद लोगों ने इस अमानवीय कृत्य पर दुख और रोष व्यक्त किया है।
पिरान कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि गंगनहर किनारे एक नवजात का भू्रण मिला है। मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। उनका कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ताकि भू्रण को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। भू्रण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई।



