
Date/12/02/2026
Haridwar Uttarakhand prime 24×7
हरिद्वार। जिले में रुड़की की गंगनहर में डूबे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी रुड़की) के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष शुक्ला की तलाश जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस के साथ आर्मी और सिविल लाइन कोतवाली पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस के बुलावे पर मौके पर पहुंची सभी टीमें सुबह से ही गंगनहर में डूबकर लापता हुए छात्र की तलाश में जुटी हुई हैं। महर्षि वाल्मीकि घाट से लेकर आसफ नगर झाल तक गंगनहर में सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। फिलहाल, उसका सुराग नहीं मिल पाया है।
बता दें कि देश कि देश के नामचीन संस्थान आईआईटी रुड़की का एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र आशीष शुक्ला निवासी बनारस (उत्तर प्रदेश) बीती रोज यानी 11 फरवरी की शाम अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया था। वो नगर निगम के पास गंगनहर किनारे स्थित बने वाल्मीकि घाट पर बैठा हुआ था। तभी अचानक से उसका पैर फिसल गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ा और सीधे गंगनहर जा गिरा।
गंगनहर में गिरते ही वो पानी के तेज बहाव में बहने लगा। ऐसे में उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान कुछ लोगों ने आशीष को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वो डूबकर लापता हो गया।
जैसे घटना की सूचना आईआईटी तक पहुंची तो काफी संख्या में आईआईटी के छात्र घाट पर पहुंच गए। इसके साथ ही आईआईटी के सुरक्षा विभाग और फायर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि, बीती रोज अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान को रोकना पड़ा। ऐसे में बुधवार की सुबह से ही एसडीआरएफ, आर्मी, गोताखोरों और पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से लगातार सर्चिंग की जा रही है, लेकिन अभी तक छात्र का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। उधर, छात्र के परिजनों और उसके अन्य साथियों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
वहीं, रुड़की तहसीलदार विकास अवस्थी ने भी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने सिंचाई विभाग के आलाधिकारियों से बात कर गंगनहर का पानी कम कराने की बात कही है। ताकि, छात्र की बरामदगी में आसानी हो और उसे खोजा जा सके। बुधवार की शाम गंगनहर में डूबकर लापता हुए आईआईटी के छात्र की तलाश के लिए टीमें लगाई गई है। सर्च ऑपरेशन के लिए लगाई गई टीमें छात्र की तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही छात्र की बॉडी को तलाश कर लिया जाएगा।




