Roorkeeउत्तराखंडदुखद

खेत में किशोर का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

दिनांक/26/2/24

Roorkee, Uttarakhand prime 24×7 

रुड़की। 19 फरवरी से लापता 13 वर्षीय किशोर का शव एक खेत में मिलने से सनसनी फैल गयी। बताया गया है कि किशोर के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार कार्तिक नाम का किशोर पिछले 9 फरवरी से घर से लापता था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस समय से किशोर को सकुशल ढूंढ नहीं सकी। शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के खुब्बनपुर गांव निवासी सरदार सिंह का 13 साल का बेटा कार्तिक बीती 19 फरवरी को घर से निकला था। उसके बाद से कार्तिक वापस घर नहीं लौटा था। उसी दिन से कार्तिक का परिवार और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। भगवानपुर पुलिस को कार्तिक के लापता होने की तहरीर भी दी गई थी। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन कार्तिक का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। शव मिलने के बाद कार्तिक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button