उत्तराखंडदुखद

खाई में गिरी हाइड्रा क्रेन, चालक की मौत

खाई में गिरी हाइड्रा क्रेन, चालक की मौत

दिनांक/24/08/2024

Champawat/Uttarakhandprime 24×7

चंपावत। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात एक हाइड्रा क्रेन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार चल्थी के समीप चंपावत की ओर से आ रही एक हाइड्रा क्रेन बीती रात 9 बजे के लगभग अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बिहार निवासी चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रात के अंधेरे में घायल चालक को रेस्क्यू कर 108 वाहन की मदद से उसे उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा चालक को मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि वाहन चालक विक्रम पासवान पुत्र जितन पासवान बिहार राज्य के ग्राम झंडापुर थाना विलीपुर जिला भागलपुर का रहने वाला था। डॉ. उमर ने बताया कि विक्रम पासवान ने अस्पताल पहुंचने से पूर्व दम तोड़ दिया था। वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेन्द्र कोरंगा ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button