Rudraprayagउत्तराखंडदुखद

खाई में गिरी कार, एक घायल, दूसरा लापता

जवाड़ी मार्ग पर एक वाहन गिरी गहरी खाई में

रुद्रप्रयाग, uttrakhandprime24x7। जवाड़ी मार्ग पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर जहंा घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया वहीं दूसरे की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि एक वाहन जवाड़ी मार्ग पर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम द्वारा मय उपकरण मौके पर पहुंच कर देखा तो पता चला कि एक वाहन खाई में लगभग 150 मीटर नीचे नदी किनारे गिरा हुआ है। जिस पर एसडीआरएफ टीम द्वारा रोप के माध्यम से खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाकर वाहन में फंसे घायल व्यक्ति को वाहन से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व उचित उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। घायल व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था व अचानक जवाड़ी मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घायल व्यक्ति से पता चला कि वाहन में एक और व्यक्ति सवार था जो अभी लापता है। जिस पर एसडीआरएफ टीम द्वारा लापता व्यक्ति की तलाश हेतू सर्चिंग की जा रही है। घायल व्यक्ति का नाम रवि राणा उम्र 39 वर्ष व लापता व्यक्ति का नाम प्रमोद जगवाण, उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सुमाड़ी रुद्रप्रयाग बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button