Dehradunउत्तराखंडदुखद

खाई में गिरा पिकअप, चालक व हेल्पर घायल

खाई में गिरा पिकअप, चालक व हेल्पर घायल

देहरादून। बुधवार को पछवादून में मंडी जा रहा एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया। खाई में गिरने से वाहन चालक और उसका हेल्पर इस हादसे में घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह बंगाण क्षेत्र के आराकोट-माकुडी से सेब लेकर देहरादून मंडी जा रहा पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग पर क्वानू-मंझगांव के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन चालक मुंतजिर पिकअप वाहन में सेब लादकर मंडी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक मुंतजिर और हेल्पर दिनेश दोनों निवासीढ़ करानी-विकासनगर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना के तुरंत बाद नायब तहसीलदार चकराता केशव दत्त जोशी राजस्व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाल उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल पहुंचाया। लीडर वाहन के खाई में गिरने से उसमें लदी सेब की 110 पेटियां नष्ट हो गई। जिस सेब बागवान को हजारों का नुकसान हुआ है। बता दें हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग पर यह लगातार दूसरी सड़क दुर्घटना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button