
दिनांक/11/01/2024
Dehradun, Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का कहर जारी है। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश होने के बाद ही मौसम में थोड़ा परिवर्तन आएगा। अन्यथा ठंड बढ़ती जाएगी। प्रदेश राजधानी देहरादून में भी सुबह कोहरा छाया रहा।
उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बरकरार है। सर्द हवाओं के चलते दिनभर कंपकंपी छूट रही है। आईआईटी रुड़की कृषि मौसम परियोजना की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।




