Dehradunउत्तराखंडक्राइम

कोषागार परिसर में स्थित रिकॉर्ड रूम के कक्ष से चोरी हुए दस्तावेजों के साथ दो महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

वाहन चोरी के अभियोग के अनावरण हेतु कार्यवाही

देहरादून , uttrakhandprime24x7 । प्रशांत शर्मा लेख कर अधिष्ठान कोषागार देहरादून द्वारा थाना कोतवाली पर एक प्रा0 पत्र दिया गया कि श्रीमती सवरिया देवी निवासी 494 गोविंदगढ़ देहरादून द्वारा कार्यालय में आकर सूचित किया गया कि सुबह लगभग 4 से 5 बजे के मध्य कुछ कबाड चुनने वाले के द्वारा कोषागार परिसर में स्थित रिकॉर्ड रूम के एक कक्ष का ताला तोड़कर प्रांतीय आय से संबंधित चालानो के कुछ बोरे कट्टे चुरा लिए गए है, जिस पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 360/2023 धारा 380/454/411 भादवि पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 विजय प्रताप राही के सुपुर्द की गयी।

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* द्वारा थाना क्षेत्र में हुए चोरी की घटनाओ के सम्बन्ध में शीघ्र अनावरण हेतु निर्देश दिये गये ।   उक्त के क्रम मे *श्रीमती सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के मार्गदर्शन एवं श्री नीरज सेमवाल क्षेत्राधिकारी नगर महोदय* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर महोदय द्वारा थाना स्तर पर टीमें गठित की गयी।

पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही

गठित टीम द्वारा वाहन चोरी के अभियोग के अनावरण हेतु निम्न कार्यवाही की गयी।

1- घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया।

2- चोरी की घटनाओं में संलिप्त पुराने व जेल से छुटे हुए अपराधियों का सत्यापन कर पूछताछ की गई

3- मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया ।

4- थाना क्षेत्र अन्तर्गत जगह-2 चैकिंग अभियान चलाया गया ।

5- पूर्व में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के निर्देशानुसार उपरोक्त पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुये पुराने चोरों का सत्यापन करते हुये घटनास्थल के आस पास लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरो को चैक किया गय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण के घटनास्थल पर आने व घटना करने के पश्चात जाने के महत्वपूर्ण सुराग मिले जिसके परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक 23.08.23 की सायं में अभियुक्त गण 01- नीरू देवी 2- पूनम देवी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त गण से कडी पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी करना बताया गया अभि0 गणो के कब्जे से 07 कट्टे पुराने रिकॉर्ड

कोषागार रिकॉर्ड रूम से चोरी हुए दस्तावेज बरामद हुए।

पूछताछ का विवरण

अभियुक्त गण द्वारा पूछताछ में बताया कि कबाड़ चुगंने का काम करते हैं तथा पुराना रिकॉर्ड रद्दी समझते हुए चोरी कर लिया था

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- नीरु देवी पत्नी दिलीप साहनी निवासी मिश्रा जी का मकान लक्ष्मण चौक गुरुद्वारा वाली गली कांवली रोड थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 45 वर्ष

2- पूनम देवी पत्नी राम विलास साहनी निवासी मिश्रा जी का मकान लक्ष्मण चौक गुरुद्वारा वाली गली कांवली रोड थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 42 वर्ष

अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-

अभि0 गणो के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

अभियुक्ता गण से बरामदगी का विवरणः-

07 कट्टे पुराने रिकॉर्ड

कोषागार रिकॉर्ड रूम से चोरी हुए दस्तावेज

पुलिस टीम

1-उ0नि0 आशीष सिंह रावत चौकी प्रभारी धारा

02- उ0नि0 विजय प्रताप राही

03-हे का0 राजमोहन

  1. 04- का0 धीरेन्द्र पर्त्याल

05- का0 अमित

06- म0का0राजबाला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button