
Dehradun, Uttrakhandprime24x7
देहरादून ,थाना पटेलनगर पर वादी श्री शहबाज पुत्र फैजान निवासी टावर वाली गली ब्राहमणवाला थाना पटेलनगर जनपद देहरादून व वसीम अहमद पुत्र असलम निवासी टावर वाली गली ब्राहमणवाला थाना पटेलनगर जनपद देहरादून ने एक-एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 07-09-2023 को हमने अपना वाहन क्रमशः मोटर साईकिल DUKE नम्बर HR-13J-7019 व ई- रिक्शा सं0 UK07 ER- 4307 ब्राहमणवाला टावर वाली गली मे खडे किये थे जिनको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है । जिस पर थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 497/2023 , मु0अ0सं0 498/2023 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री कुलदीप शाह व उ0नि0 दिनेश चमोली के सुपुर्द की गई ।

*पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः –*
वाहन चोरी के मामले की गम्भीरता को देखते हुए *श्रीमान पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दलीप सिह कुँवर* द्वारा घटना के अनावरण हेतु आदेश- निर्देश पारित करते हुये पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल व अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर श्री पंकज गैरोला को निर्देशित किया गया । जिस पर उपरोक्त दोनो अधिकारिंयों के मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर श्री सूर्य भूषण नेगी द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी, पुलिस टीम द्वारा पीड़ित व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ कर अभियुक्त गणो के हुलिये व वाहनो की जानकारी ली गई व घटनास्थल पर आने जाने वाले मार्गो की जानकारी की गई, उन मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरो को तस्दीक करते हुए लगभग 28 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया और मुखबीर तन्त्र मजबूत कर मुखबीर मामूर किये गये, इसी क्रम मे आज दिनांक 09-09-2023 को मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त मन्तोष पासवान पुत्र शंकर पासवान निवासी पीर की माढी कांवली गांव जीएमएस रोड थाना बसंत विहार जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष को 01 दुपहिया वाहन मोटर साईकिल DUKE नम्बर HR-13J-7019 सहित चक्की टोला ग्राउण्ड से व दिलिप पुत्र दिनकर निवासी पीर की माहडी काँवली गाँव GMS रोड थाना बसन्त विहार देहरादून उम्र- 24 वर्ष को 01 ई- रिक्शा सं0 UK07 ER- 4307 सहित बंजारावाला से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त गणो से उक्त मोटर साईकिल DUKE नम्बर HR-13J-7019 व ई- रिक्शा सं0 UK07 ER- 4307 के सम्बन्ध मे पूछा गया तो बताया कि साहब यह हमने दिनांक 07-09-2023 को ब्राहमणवाला टावर वाली गली से चोरी किये थे कि आप लोगो ने हमे पकड लिया गिरफ्तार अभियुक्त गणो को थाना पटेलनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-497/2023 व मु0अ0सं0-498/2023 धारा 379 IPC के सम्बन्ध मे अवगत कराया गया व उनके जुर्म से अवगत कराया गया बरामद वाहनो को कब्जे पुलिस लिया गया, व गिरफ्तार अभियुक्त गणो को मय बरामद वाहनो के आवश्यक कार्यवाही हेतु थाने पर लाया गया, जिसके बाद अभियुक्त गणो को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से अभियुक्त गणो को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया ।

*नाम पता अभियुक्त-*
1- मन्तोष पासवान पुत्र शंकर पासवान निवासी पीर की माढी कांवली गांव जीएमएस रोड थाना बसंत विहार जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष ।
2- दिलिप पुत्र दिनकर निवासी पीर की माहडी काँवली गाँव GMS रोड थाना बसन्त विहार देहरादून उम्र- 24 वर्ष ।
*अभियुक्तगणो से बरामदगी का विवरणः—*
1- मोटर साईकिल DUKE नम्बर HR-13J-7019
2- ई- रिक्शा सं0 UK07 ER- 4307
*पुलिस टीमः—*
1-उ0नि0 श्री सनोज कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
2-कानि0 राजदीप मलिक कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
3-कानि0 अमलो राठी कोतवाली पटेलनगर देहरादून ।
4-कानि0 शमीम अंसारी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।




