

पटेलनगर, uttrakhandprime24x7। कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु उनके विरुद्व सर्च अभियान चलाया जा रहा है,जिसके क्रम मे कोतवाली पटेलनगर पुलस द्वारा 01 नफर फरार वारंटी को किया गया गिरफ्तार
श्री दलीप सिह कुँवर पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* द्वारा अपराधो की रोकथाम एवं वाँछित अपराधियों/वारंटियों की धरपकड हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके अनुपालन मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदया श्रीमती सरिता डोबाल एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर महोदय श्री पंकज गैरोला के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर श्री सूर्यभूषण नेगी द्वारा फरार एवं वांछित अभियुक्तों/ वारटिंयो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई । जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा जेल से छूटे अपराधियों के सत्यापन करते हुए प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए फरार वारंटियो/वाँछित अभियुक्तों के सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है । इसी क्रम मे दिनांक 24-08-2023 को थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी जसवन्त सिह पुत्र बादल राम निवासी 34 बंजारावाला कारगी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र-60 वर्ष सम्बन्धित वाद सं0-305/13 को मुखबीर की सूचना पर उसके मस्कन से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
नाम पता अभियुक्त-
1- जसवन्त सिह पुत्र बादल राम निवासी 34 बंजारावाला कारगी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र-60 वर्ष ।
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 श्री दीनदयाल सिह कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
2- कानि0 प्रदीप कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
3- कानि0 बृजमोहन कनवासी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।




