Nanitalउत्तराखंड

कैंटर वाहन में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप

कैंटर वाहन में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप

दिनांक/24/08/2024

Nanital/Uttarakhandprime 24×7

नैनीताल। रामनगर में सोमवार सुबह कैंटर वाहन के भीतर संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल को पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले मे पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह रामनगर भवानीगंज के पास स्थित कुष्ठ आश्रम के समीप स्थित वन निगम के खाली पड़े प्रांगण में खड़े एक कैंटर वाहन के केबिन में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव स्थानीय लोगों ने देखा। शव पड़े होने की सूचना मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाल अरुण कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने उक्त वाहन के केबिन में पड़े शव को बाहर निकाल कर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त बलविंदर सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी रामनगर के भवानीगंज के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद बलविंदर के परिजन भी मौके पर पहुंचे। बलविंदर के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button