Dehradunउत्तराखंडक्राइम

कृषि मंत्री के आवास कूच करने जा रहे किसान गिरफ्तार

कृषि मंत्री के आवास कूच करने जा रहे किसान गिरफ्तार

दिनांक/27/10/2025

Dehradun Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। अपनी मांगों को लेकर कृषि मंत्री के आवास पर कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मयूर विहार स्थित धरना स्थल पर छोडा।

सोमवार कोयहां पर्वतीय कृषक बागवान संगठन के बैनर तले किसानों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के आवास के लिए कूच किया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी को गांधी पार्क के पास रोक दिया लेकिन वह अपनी मांग पर अडे रहे जिसके बाद वह राजपुर रोड दिलाराम बाजार होते हुए सालावाला पुल तक पहुंच गये। जहां पर प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। प्रदर्शनकारी कृषि मंत्री के आवास को घेरने की आपनी बात पर अडे रहे। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर मयूर विहार स्थित धरना स्थल पर लाकर छोड दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button