Haridwarउत्तराखंडक्राइम

किशोरी दुष्कर्म मामलाः फरार आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की मां और उसका प्रेमी पहले जा चुके सलाखों के पीछे

दिनांक/05/06/2025

Haridwar/Uttarakhandprime 24×7 

हरिद्वार। सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने लगातार छापेमारी करते हुए तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी यानि की पीड़िता की मां व उसके प्रेमी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व उसके प्रेमी सहित एक अन्य के खिलाफ पीड़िता की ओर से रानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया गया था कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी उसकी मां है जिसने अपने प्रेमी व उसके दोस्त से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कराया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर पीड़िता की मां व उसके प्रेमी को बीते रोज ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि मामले का तीसरा आरोपी शुभम फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने बीती रात शाहपुर मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button