Dehradunउत्तराखंडक्राइम

किराना/परचून का सामान चोरी करने वाला ई-रिक्शा चालक चोरी के माल सहित गिरफ्तार

किराना/परचून का सामान चोरी करने वाला ई-रिक्शा चालक चोरी के माल सहित गिरफ्तार

Dehradun, uttrakhandprime24x7 

देहरादून। विरेन्द्र सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी लोअर नत्थपुर थाना रायपुर देहरादून के द्वारा कोतवाली नगर पर तहरीर दी गयी कि दिनाँक 02-9-23 को दोपहर करीब 2.00 बजे उनके द्वारा हनुमान चौक से परचून का करीब 1 लाख रुपये का सामान खरीद कर 6 नम्बर पुलिया रिंग रोड देहरादून तक ले जाने हेतु एक ई-रिक्शा चालक से बात कर ई-रिक्शा में सामान लोड किया किन्तु ई-रिक्शा चालक बीच रास्ते से ही पूरा सामान लेकर गायब हो गया।जिसे वादी द्वारा काफी ढूंढा गया परन्तु ई-रिक्शा चालक का कोई पता नही चला।उक्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवालीनगर देहरादून पर मु0अ0सं0-387/2023 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात ई-रिक्शा चालक पंजीकृत किया गया।घटना के सम्बन्ध में जनपद के उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया।जिस पर *श्री दलीप सिंह कुँवर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* के द्वारा थाना क्षेत्र में हुयी चोरी की उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।जिस पर *श्रीमती सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक नगर* व *श्री नीरज सेमवाल क्षेत्राधिकारी नगर महोदय* के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा वादी से विस्तृत पूछताछ कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें वादी द्वारा जिस ई-रिक्शा में परचून का सामान लोड किया गया था को चिन्हित किया गया तथा ई-रिक्शा की तलाश हेतु स्मार्ट सिटी/कन्ट्रोल रुम/लोकल सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया तो ई-रिक्शा चालक सामान को पार्क रोड की ओर ले जाते हुए दिखायी दिया।जिस पर पार्क रोड/ जीएमएस रोड/कांवली रोड क्षेत्र में उक्त ई-रिक्शा की तलाश मुखबीर मामूर किये गये।उपरोक्त अथक प्रयासों से दिनाँक 4-9-2023 शाम को मुखबिर की सूचना पर घटना कारित करने वाले अभियुक्त को कांवली रोड पर स्थित एक खाली प्लाट में बनी झोपडी से चुराये हुये सम्पूर्ण परचून के माल व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा के साथ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*अभियुक्त का नाम पता*

अमित कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी 62 कसेठखेडा सैनिक कालोनी थाना लालकुर्ती मेरठ उ0प्र0,हालपता-निकट देशी शराब ठेके के सामने कांवली रोड कोतवालीनगर देहरादून उम्र 26 वर्ष।

 

*बरामदगी*

11 कट्टे परचून का सामान

(65 कि0ग्रा0 लाल मिर्च पाउडर,120 कि0ग्रा0 हल्दी पाउडर,60कि0ग्रा0 धनिया पाउडर,03 कि0ग्रा0 बादाम,01 कि0ग्रा0 किशमिश,01 कि0ग्रा0 काजू,01 कि0ग्रा0 काली मिर्च, 06 पैकेट गरम मसाला,08 पैकेट अदरक लहसुन,01 कि0ग्रा0 दाल चीनी)

घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा UK07ER0136

 

*पुलिस टीम*

1-प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश गुसाई कोतवालीनगर देहरादून

2-व0उ0नि0 प्रदीप रावत कोतवालीनगर देहरादून

3-उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर चौकी प्रभारी लक्खीबाग कोतवालीनगर देहरादून

4-उ0नि0 मोहन सिंह नेगी चौकी लक्खीबाग कोतवालीनगर देहरादून

5-अ0उ0नि0 महेन्द्र सिंह राणा चौकी लक्खीबाग कोतवालीनगर देहरादून

6-हे0कानि0347 प्रदीप बहुखण्डी चौकी लक्खीबाग कोतवालीनगर देहरादून

7-हे0कानि0265 सुरेन्द्र शाह चौकी लक्खीबाग कोतवालीनगर देहरादून

8-कानि01003 मनोज बिष्ट चौकी लक्खीबाग कोतवालीनगर देहरादून

9-कानि01470 राकेश सिंह पवाँर चौकी लक्खीबाग कोतवालीनगर देहरादून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button