Uncategorizedउत्तराखंडदुखद

कार खाई में गिरी, रिटायर्ड शिक्षक की मौत, पुत्रवधू गंभीर

कार खाई में गिरी, रिटायर्ड शिक्षक की मौत, पुत्रवधू गंभीर

दिनांक/06/05/2025

Pauri/Uttarakhandprime 24×7 

पौड़ी। जिले के मल्ली बमराड़ी क्षेत्र में बैजरो रोड पर कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई, जबकि शिक्षक की पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी में मुताबिक ग्राम भैसोड़ा निवासी पूर्व अध्यापक जगत सिंह नेगी (उम्र 64 वर्ष) अपनी पुत्रवधू के साथ कार से जा रहे थे, तभी उनकी कार मल्ली बमराड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में जगत सिंह नेगी की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि जगत सिंह नेगी की पुत्रवधू का मायका गंगाउ में है। जगत सिंह नेगी अपनी पुत्रवधू को उसके मायके गंगाउ ही छोड़ने जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया। पुलिस ने घायल महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button