उत्तराखंडदुखद

कार खाई में गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत

पिथौरागढ़। होकरा में मंगलवार सुबह एक अल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार हादसा उसी जगह पर हुआ जहां बीते हफ्ते एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के शाम भनार निवासी 10 लोगों की मौत हो गई थी। उस दर्दनाक हादसे के बाद पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चैपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया था। इसके बावजूद लोग यहां से वाहन ले जा रहे हैं।

मंगलवार की सुबह भी इसी सड़क से अल्टो कार जा रही थी। जिस दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलते ही नाचनी थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं, मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है। होकरा गांव के प्रधान पति पूरन सिंह ने बताया कि कार दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह 45 वर्ष और यमुना 35 वर्ष बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों विवाहित थे और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से दोनों लापता थे। महिला के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button