
दिनांक/28/10/2025
Dehradun/ Uttarakhandprime 24×7

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 28-10-2025 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से थाना क्षेत्रों के समीपवर्ती विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एंव आमजन को पुलिस कार्यप्रणाली, एफ.आई.आर. पंजीकरण की प्रक्रिया, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान किये जाने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध सहायता केंद्र), 1078 (बाल सहायता हेल्पलाइन), 181 (महिला सशक्तिकरण हेल्पलाइन) की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओ के साथ शैक्षणिक संवाद एवं प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओ द्वारा साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस कर्मियों द्वारा उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया, साथ ही कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस पोर्टलो की अन्य डिजिटल सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।




