
Date/02/04/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सांसद एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा 5 दिवसीय दौरे पर दिनांक 8 अप्रैल को अपराह्न 13ः00 बजे रुद्रपुर पहुंचेंगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि कुमारी सैलजा रुद्रपुर पहुंचकर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगी। इसके उपरान्त अपराह््र 14ः00 बजे से जिला कांग्रेस कमेटी उधमसिंहनगर, महानगर कांग्रेस कमेटी रूद्रपुर एवं महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक मे प्रतिभाग करेंगी।
9 अप्रैल को प्रातः 10ः00 बजे से महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्वराज आश्रम हल्द्वानी में नैनीताल जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रतिभाग करने के उपरान्त कोटद्वार के लिए प्रस्थान करेंगी तथा सायं 17ः00 बजे से कोटद्वार जनपद एवं कोटद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी तथा दिनांक 10 अप्रैल को प्रातः 10ः00 बजे से कोटद्वार जनपद एवं कोटद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के उपरान्त हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगी तथा अपराह््र 15ः00 बजे से जयराम आश्रम हरिद्वार में हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार ग्रामीण, रूड़की ग्रामीण एवं रूड़की महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में प्रतिभाग करेंगी साथ ही हरिद्वार में सायंकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग करने के उपरान्त देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगी। दिनांक 11 अप्रैल को नगर कांग्रेस कमेटी मसूरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरान्त 15ः00 बजे देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी, पछुवादून एवं परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के उपरान्त सायं 17ः00 बजे से प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग एवं पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। दिनांक 12 अप्रैल को देहरादून में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा आयोजित विशाल ’’जय भीम-जय हिंद’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरान्त नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। डॉ0 प्रतिमा सिंह ने कहा कि सैलजा अपने दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगी। उनका यह दौरा निश्चित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव के नये जोश के साथ खड़ा रहेगा।




