Dehradunउत्तराखंडप्लाटिंग

कांग्रेस ने निर्वाण दिवस पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस ने निर्वाण दिवस पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी

दिनांक/06/12/2024

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर को निर्वाण दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कांग्रेसजनों द्वारा डॉ0 अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत का संविधान डॉ0 अम्बेडकर की देन है। उन्होंने समाज के सबसे कमजोर वर्ग के हितों को सर्वाेपरि रखकर संविधान का निर्माण किया। उन्होंने अपने जीवन पर्यन्त समाज के दबे-कुचले, शोषित तथा पिछड़े वर्ग के हितों के लिए कार्य किया। उन्होंने संविधान निर्माण में प्रमुख भूमिका का निर्वहन करते हुए भारत निर्माण की मजबूत नींव रखी थी। बाबा साहब समता मूलक समाज के परिचायक थे, वे देश में सामाजिक स्थापना करना चाहते थे। उन्होंने भारत के संविधान निर्माण केे साथ-साथ समाज में फैली कुरीतियों के विरूद्ध भी अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने देश के युवा वर्ग को संदेश दिया कि ’खुद उठो, दूसरों को उठाओ और शिक्षित बनों, संगठित होकर संघर्ष करो। भारत की विषमतावादी मानसिकता को समाप्त करने के लिए उन्होंने भरपूर प्रयास किया। भारतीय समाज की एकरूपता में उनका सराहनीय योगदान रहा है। समाजोत्थान के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने देश को जो संविधान दिया है उस संविधान का सम्मान करना व उस संविधान के अनुरूप एक सच्चे नागरिक की तरह आचरण करना ही डॉ0 भीमराव अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने अपने जीवनकाल में इस बात को साबित किया कि मेहनत, संघर्ष और योग्यता का कोई विकल्प नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे बडी आवश्यकता बाबा साहब के बनाये हुए संविधान की रक्षा करना है क्योंकि कुछ ताकतें आज डॉ0 अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान को नष्ट भ्रष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग आज देश की संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बनाने में लगे हैं उनसे सावधान रहने की जरूरत है। इसके उपरान्त कांग्रेसजनों ने घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष संजय गौतम, लक्की राणा, धनीलाल शाह, कुन्दन लाल आर्य, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, शीशपाल सिंह बिष्ट, अमरजीत सिंह, विरेन्द्र पंवार, शिवम, दीपक पंवार, अशोक कुमार, विजेन्द्र चौहान, कुन्दन राम आर्य, ओम प्रकाश जूझेलिया, सुखराम, दीपक पंवार, जगत सिंह, अनुराधा तिवाडी आदि अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button