Rudraprayagउत्तराखंडदुखद
कमेड़ा गांव के जंगल में मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
कमेड़ा गांव के जंगल में मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

दिनांक/01/07/2025
Rudraprayag/Uttarakhandprime 24×7
रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित कमेड़ा गांव के ऊपर जंगल में एक शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय भेजा। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि कोटेश्वर मार्ग पर स्थित कमेड़ा गांव के ऊपरी जंगल में एक शव पड़ा है। जो गांव से गुमशुदा व्यक्ति वीर सिंह का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, जहां जंगल से शव को बरामद किया गया। डीडीआरएफ टीम ने शव को जिला चिकित्सालय भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि शव की पहचान वीर सिंह पुत्र दलीप सिंह ग्राम व पोस्ट कमेड़ा के रूप में हुई है। जरूरी कार्यवाही करते हुए शव को जिला चिकित्सालय भेजा गया।




