
दिनांक/19/5/24
Dehradun/Uttarakhandprime 24×7
देहरादून। सिल्वर जोन ओलिंपियाड के इंटरनेशनल इनफार्मेटिक्स ओलिंपियाड 2023-24 कक्षा दो की परीक्षा में समाजसेवी अरुण कुमार यादव के पुत्र आरव यादव ने जहां स्टेट रैंक में दूसरा स्थान, उत्तर भारत जोन में 16वां स्थान, इंटरनेशनल रैंक में 55वां प्राप्त किया, वहीं स्कूल रैंक पहला रहा। जानकारी हो कि वर्तमान में आरव यादव यूनिवर्सल अकादमी स्कूल देहरादून में कक्षा तीन में अध्यन्नरत हैं। विदित हो की आरव यादव के पिता अरुण कुमार यादव देहरादून में विगत 13 वर्षो से जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा को लेकर सामजिक कार्य करते आ रहे हैं।




