
Dehradun/Uttarakhand Prime 24×7
उत्तराखण्ड: 17 जनवरी 2026, शनिवार को राजधानी स्थित आज GID रेस्टोरेंट हरिद्वार रोड देहरादून में *ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज़पेपर्स एसोसिएशन उत्तराखंड इकाई द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें इस बैठक में पत्रकारों को हितों को लेकर अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। साथ ही आगामी *फरवरी माह के अंतिम साप्ताह पर एक बड़ा कार्यक्रम* करने जा रहे हैं।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि होली मिलन कार्यक्रम केवल एक पारंपरिक आयोजन न होकर पत्रकारों के आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त मंच बनेगा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं नवोदित पत्रकारों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के विशिष्ट जनों को आमंत्रित किए जाने पर भी सहमति बनी। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यक्रम पूर्णतः मर्यादित, सांस्कृतिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाएगा, जिसमें रंगों के साथ विचारों और सहयोग की भावना को प्रमुखता दी जाएगी।
वही, प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह ने सभी सदस्यों के सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष को साथ मिलकर सफल बनाएंगे। साथ ही प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह ने कहा इस कार्यक्रम में आईसना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव शंकर त्रिपाठी जी एवं राष्ट्रीय महासचिव सुश्री आरती त्रिपाठी जी (सदस्य प्रेस काउंसिल आफ इंडिया) को भी आमंत्रित किया जाएगा।
इस दौरान बैठक में महासचिव सोमपाल सिंह ने कहा कि आगामी होली मिलन कार्यक्रम को गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से आयोजित करने को लेकर यह तय किया गया कि होली मिलन कार्यक्रम पत्रकारों की एकता, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक होगा। शीघ्र ही कार्यक्रम की तिथि व स्थान की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर महासचिव ने संगठन के सभी पत्रकार साथियों से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहभागिता की अपील की है।
वही, बैठक में संगठन के सभी पत्रकार सदस्यों ने सर्व समिति से कार्यक्रम को लेकर कुछ प्रस्तावों पर निर्णय लिया।
इस अवसर पर आईसना कि ओर से दो वरिष्ठ पत्रकार बसंत पंत एवं अनूप ढौंडियाल जी को संगठन में सदस्य ग्रहण करने पर उनका हार्दिक स्वागत अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर पर बैठक में मुख्य रूप से आईसना उत्तराखंड इकाई प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अध्यक्ष धीरज पाल सिंह, सहसचिव अफरोज खां, जिला अध्यक्ष प्रिया गुलाटी, नीरज पाल, सोनू उनियाल, सलीम खान, श्रीमती सरिता थलवाल, आरिफ खान, इफ्तिखार अंसारी, अशोक रावत, विकास बेलवाल, पुष्कर सिंह कई पत्रकार सदस्य आदि उपस्थित थे।




