DehradunUncategorizedउत्तराखंड

एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेज इंडिया के सीईओ ने महिला सशक्तिकरण के लिए की भागीदारी

एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेज इंडिया के सीईओ ने महिला सशक्तिकरण के लिए की भागीदारी

दिनांक/09/03/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेज इंडिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में, देशव्यापी पहल के तहत अपने 32 बाल गांवों में ‘कार्रवाई में तेजी’ की थीम पर आधारित पैनल चर्चा का आयोजन किया। इन चर्चाओं में विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायक महिला नेतृत्वकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान, एनजीओ के सीईओ सुमंत कर ने भागीदारी, कौशल विकास एवं लैंगिक समानता के ज़रिये महिला सशक्तिकरण में तेजी लाने को चर्चा का मुख्य विषय बनाया। इस पहल ने इस बात को उजागर किया कि, वित्तीय स्वतंत्रता, शिक्षा की सुलभता और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देकर सभी की बराबरी वाले समाज को आकार देने में महिला देखभालकर्मियों और एसओएस माताओं की भूमिका बेहद अहम है।

एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेज इंडिया ने परिवारों को सशक्त बनाने वाले अपने कार्यक्रमों और समग्र देखभाल के दूसरे उपायों के ज़रिये महिलाओं को आवश्यक कौशल और अवसर प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़कर काम किया है। इन कार्यक्रमों के ज़रिये 8706 से अधिक महिला देखभालकर्मियों को प्रशिक्षण एवं कौशल प्रदान किया गया है, जिससे उन्हें स्थायी रोजगार प्राप्त करने या खुद का व्यवसाय शुरू करने में मदद मिली है। केवल 2024 में ही 2770 महिलाओं ने सफलतापूर्वक अपने उद्यम की शुरुआत की है या स्थायी आय स्रोत प्राप्त किए हैं, और अब वे अपने परिवारों की वित्तीय सुरक्षा में योगदान दे रही हैं। फिलहाल संगठन में एसओएस माताओं की संख्या 318 हैं, जो इसके बाल गाँवों में बच्चों की परवरिश कर रही हैं तथा सहयोगी एवं सशक्त माहौल तैयार करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेज इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, श्री सुमंत कर ने कहा, भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए बहुआयामी तरीकों को अपनाने की जरूरत है। तीन आवश्यक घटकरू यानी भागीदारी, कौशल विकास और लैंगिक समानता इस सशक्तिकरण की बुनियाद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button