Uncategorized

एक साल नई मिसाल कार्यक्रम की तैयारियों की सीडीओ ने की समीक्षा

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन रोशनाबाद में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च को ऋषिकुल में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’जन सेवा’’ थीम पर बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 23 मार्च, 2023 को ऋषिकुल में ’’एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’जन सेवा’’ थीम पर बहुद्देशीय शिविर, चिकित्सा शिविर के आयोजन के साथ-साथ विकास पुस्तिका का विमोचन किया जायेगा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मा0 प्रभारी मंत्री द्वारा की जायेगी। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 11 बजे होगा तथा जनपद देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को मुख्यमंत्री द्वारा अपराह्न 12ः30 बजे सम्बोधित किया जायेगा, जिसका सजीव प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर प्रसारित किया जायेगा।प्रतीक जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बहुद्देशीय शिविर में आम जन को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की उपलब्धता, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली जनोपयोगी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का वितरण आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाये एवं जनसामान्य हेतु सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित पठनीय सामग्री भी उपलब्ध कराई जाये तथा स्थानीय जनप्रतिनिधयों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button