ऋषिकेश पुलिस द्वारा राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज ऋषिकेश मे छात्राओ को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण देकर गौरा शक्ति एप्प का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया
ऋषिकेश पुलिस द्वारा राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज ऋषिकेश मे छात्राओ को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण देकर गौरा शक्ति एप्प का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया

Rishikesh, Uttrakhandprime24x7
ऋषिकेश।श्रीमान पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* के निर्देशन एवं तत्वाधान मे महिलाओ व बच्चो की सुरक्षा तथा नशे के विरुद्ध आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य व सामुदायिक पुलिसिंग स्थापन हेतू जागरूकता अभियान मे निर्गत दिशा-निर्देशानुसार *पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय* देहरादून के मार्गदर्शन तथा *क्षेत्राधिकारी महोदय ऋषिकेश* के निकट पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश* द्वारा अभियान को सफल/सार्थक बनाये जाने के क्रम मे थाना ऋषिकेश पर स्थापित महिला हैल्प डेस्क पर नियुक्त प्रभारी व कर्मीयो को उक्त सन्दर्भ मे आवश्यक निर्देश देकर आज *दिनाक 09.09.2023 को *राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज ऋषिकेश मे प्रधानाचार्य/अध्यापकगणो व रूम टू रीड गर्ल्स ऐजूकेशन प्रोग्राम संस्था* के सहयोग से छात्र/छात्राओ को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे छात्राओ को आत्मरक्षा हेतु जानकारी देकर प्रयोगात्मक उदाहरण दिये गये। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित विधार्थियो/अध्यापकगण को मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी/व्यापार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया है। उक्त कार्यक्रम मे *श्रीमान पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* द्वारा उक्त कार्यक्रम मे मौजूद *बालिकाओ को गौरा शक्ति एप्प की जानकारी देकर एप्प का व्यापक प्रचार-प्रसार कर एप्प डाउनलोड* कराकर संचालन की भी जानकारी देकर बालिकाओ को जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम थाना क्षेत्र मे निरन्तर रूप से अन्य शैक्षिक संस्थान व ग्राम सभा/मौहल्लो आदि मे प्रचलित रहेगा ।





