Dehradunउत्तराखंड

ऋषिकेश क्षत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया वाहन महिन्द्रा मैक्स किया बरामद

दिनांक: 16-03-26

कोतवाली ऋषिकेश

दिनांक: 15-03-2026 को वादी श्री नरेन्द्र सिंह नेगी निवासी ऋषिकेश द्वारा अपनी मैक्स महिन्द्रा वाहन संख्या: यू0के0-07-टीसी-1050 को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी किये जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर कोतवाली पर दी । तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0: 99/2026, धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवीह कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित कर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के प्रकरणों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों तथा मुखबिर के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर

चिड़ियापुर से थोड़ा आगे हरिद्वार की ओर सड़क के पास से 01 अभियुक्त सागर थापा पुत्र राजू थापा को चोरी किये गये मैक्स महिन्द्रा वाहन संख्या: यू0के0-07-टीसी-1050 के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ का विवरण

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपनी नेश की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी के वाहन को बेचने के लिये बिजनौर उ0प्र0 लेकर जा रहा था, इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

 

सागर थापा पुत्र राजू थापा, निवासी नवोदय नगर गली नंबर 5 पुलिस लाइन के पीछे रोशनाबाद थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार (उम्र: 23 वर्ष)

 

01: घटना में चोरी किया गया मैक्स महिन्द्रा वाहन संख्या: यू0के0-07-टीसी-1050

पुलिस टीम

 

1-प्रभारी निरीक्षक कैलाशचन्द्र भट्ट कोतवाली ऋषिकेश

2-व0उ0नि0 भरत सिह रावत

3-उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पंवार

4-उ0नि0 राजकुमार

5-कां0 विनीत कुमार

6-का0 मनोज नेगी

7-का0 सुनील कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button