Uncategorized

ऊर्जा और संघर्ष से रचेंगे सफलता के नये आयामः करन माहरा

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आवाहन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी जिला, महानगर अध्यक्षों की बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का अभिवादन करते हुए कहा कि सभी जिला अध्यक्षों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व से जो भी कार्यक्रम मिले हैं, उन्हें जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों ने पूरी मेहनत के साथ सफलतापूर्वक संचालित किया जिसके लिए प्रत्येक जिलाध्यक्षध्महानगर अध्यक्ष बधाई का पात्र है।माहरा ने कहा कि आज आम जनमानस बहुत सारी परेशानियों से जूझ रहा हैं। आज बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, शासन द्वारा अत्याचार से वह खुद को चैतरफा घिरा हुआ महसूस कर रहा है ऐसे में वह आज भी जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ही उसकी आस है। क्योंकि उसे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ उसकी परेशानी में उसके साथ खडा होगा। माहरा ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता आज भी विशुद्ध रूप से सामाजिक कार्यकर्ता है न कि राजनैतिक। किन्तु वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में कांग्रेस के कार्यकर्ता को राजनीतिक कार्यकर्ता बनने की आवश्यकता है क्योंकि सत्ता में बैठे हुए लोग छल प्रपंच झूठ एवं प्रशासनिक तानाशाही के बल पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।माहरा ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष ये संदेश बूथ स्तर तक पहुँच जाए कि कोई भी वरिष्ठ नेता अगर जनपद के दौरे पर आता है तो सभी वरिष्ठ नेताओं को बिना भेदभाव एक समान सम्मान दिया जाए एवं यदि कोई नेता विवादास्पद बयान देता है तो विचलित होने की आवश्यकता नहीं है उनके बयानों पर कोई प्रतिक्रिया न दें और अपने काम पर ध्यान दें। माहरा ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष कांग्रेस के नवसंकल्प के अनुसार अपनी कार्यकारिणी में युवा,महिला,एससी,एसटी, को 50 प्रतिशत स्थान देना सुनिश्चित करें। माहरा ने कहा कि कांगे्रसजन भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों से खिलाफ अपनी शक्ति लगाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button