उपजिला चिकित्सालय में पर्यावरण मित्रों के लिए आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर
उपजिला चिकित्सालय में पर्यावरण मित्रों के लिए आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर

Date/13/03/2026
Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। नगर पालिका परिषद एंवं हिलदारी के सहयोग से उपजिला चिकित्सालय लंढौर में पर्यावरण मित्रों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का उददेश्य स्वच्छता से जुड़े कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य की जांच करना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 100 पर्यावरण मित्रों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं का ब्लड टेस्ट, बीपी, शुगर टेस्ट सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की गईं तथा डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी गई। इस मौके पर नगर पालिका और हिलदारी के सहयोग से सभी वर्कर्स को मेडिकल किट भी वितरित की गई, जिससे वे अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रख सकें। इस अवसर पर नगर पालिका की ओर से अधिशासी अधिकारी राजनीश डोबरियाल, सैनिटरी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह बिष्ट, आराफात, लॉर्ड शिवा, हिलदारी की ओर से वैभव, लीला, दीपक, दीपिका और निशा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।




