
कोटा राजस्थान मैं तायक्वोंडो उत्तराखंड की टीम ने 27 मार्च से लेकर 31 मार्च तक होने वाली 36वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लिया जो राजस्थान कोटा में अयोजीत की गई जिस्मे उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 17 पदक झटके जिस्मे पूरे देश से 1300 बच्चों ने भाग लिया चैंपियनशिप के समापन पर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महा सचिव श्री प्रभात कुमार शर्मा द्वारा सम्मानीत किया गया। सब जूनियर वर्ग में अर्णव कंबोज, तेजस्वी ने कांस्य पदक और सिमरन ने रजत पदक प्राप्त किया जबकि पूमसे में अनन्या गुप्ता, विहान तिवारी, ईशानी मिश्रा ने कांस्य पदक जीता। कैडेट केटेगरी में भी उत्तराखंड ताइक्वांडो का दबदबा रहा जिस्मे लवी सिंह, इशिका घिल्डयाल, ने ब्रॉन्ज मेडल और वंशिका ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। पूमसे कैडेट श्रेणी में हरि सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड से एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया और हरलीन ने भी कांस्य पदक कबजाया, जोड़ी और टीम पूमसे में हैरी, हरलीन कौर और टीम पूमसे में कृष्णा, दीपांक, शौर्य ने कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। चैंपियनशिप से लोटने पर ताइक्वांडो उत्तराखंड के महा सचिव अमित मल्होत्रा जी ने जोरदार स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बताया तायक्वोंडो आत्मरक्षा का खेल है जो छात्र को हर क्षेत्र में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है| सभी को ताइक्वांडो सीखना चाहिए जो स्वस्थ जीवन जीने की दिशा देता है|
इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड से 4 नेशनल रेफरी के साथ साथ 56 प्लेयर्स ने भाग लिया, जिनका बहुत सुंदर परदर्शन रहा|




