HaridwarUncategorizedउत्तराखंडक्राइम
ईद के दिन फिलिस्तीन का झंडा फहराने के तीन आरोपी गिरफ्तार
ईद के दिन फिलिस्तीन का झंडा फहराने के तीन आरोपी गिरफ्तार

दिनांक/05/04/2025
Haridwar/Uttarakhandprime 24×7
हरिद्वार। ईद के दिन फिलिस्तीन का झंडा फहराने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मंगलौर में ईद के दिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहरा कर डण्डे के साथ फोटो खंींचकर उसे वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उन पर चालानी कार्यवाही की है। पकड़े गए आरोपियों के नाम रिफाकत पुत्र शौकत निवासी मौहल्ला कटहेडा, मंगलौर, मौ. जावेद पुत्र नफीस व इरफान पुत्र अब्दुल बली निवासी मौहल्ला लालबाडा कस्बा थाना मंगलौर हरिद्वार बताये जा रहे है।




