उत्तराखंड

इस बार पीएम मोदी का मुखौटा बना होली पर बच्चों के आर्कषण का केन्द्र

इस बार पीएम मोदी का मुखौटा बना होली पर बच्चों के आर्कषण का केन्द्र

Date/28/02/2026

Ramnagar/Uttarakhand prime 24×7 

रामनगर। होली को लेकर देशभर में उत्साह देखा जा रहा है। होली से पहले बाजारों में बंपर भीड़ उमड़ रही है। लोग जमकर होली की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में भी चलह पहल देखी जा रही है। जिससे दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। होली को लेकर बच्चे की खासे उत्साहित हैं। अभी से बच्चे अपने पसंदीदा रंग, पिचकारी, गुलाल की खरीदारी कर रहे हैं।

प्रदेश में 4 मार्च को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। रंग, गुलाल, पिचकारियां और तरह-तरह के मुखौटे दुकानों पर सजे हैं। जिससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है।खासतौर पर बच्चों और युवाओं में होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार बाजार में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा बना हुआ है।

दुकानदारों के अनुसार मोदी मुखौटे की मांग तेजी से बढ़ी है। ग्राहक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। बच्चे बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा खरीद रहे है। इसके साथ ही कमल के फूल वाली पिचकारी भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है। कमल, जो कि बीजेपी का चुनाव चिन्ह है, उसी डिजाइन में तैयार पिचकारियां बच्चों और युवाओं को आकर्षित कर रही है। बाजार में पारंपरिक रंगों के साथ-साथ हर्बल गुलाल और प्राकृतिक रंगों की भी अच्छी खासी मांग देखी जा रही है।

दुकानदारों का कहना है कि इस बार लोग सुरक्षित और त्वचा के अनुकूल रंगों की ओर ज्यादा रुझान दिखा रहे हैं। खिलौनों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ लगी हुई है। वहीं महिलाएं और युवा रंग-बिरंगी पिचकारियों और गुलाल की खरीदारी में व्यस्त नजर आ रहे हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार होली का कारोबार अच्छा रहेगा। पिछले साल की तुलना में बिक्री में बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर, होली से पहले बाजारों में उत्साह और उमंग का माहौल है। लोग पूरे जोश के साथ रंगों के इस पर्व की तैयारियों में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button