Dehradunउत्तराखंडक्राइम

इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र साईबर ठगी में गिरफ्तार

इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र साईबर ठगी में गिरफ्तार

दिनांक/21/02/2025

Dehradun /Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। एसटीएफ ने साईबर ठग को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसकों जेल भेज दिया। पकडा गया साईबर ठग इंजीनियरिंग कालेज का छात्र निकला। यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि आज के इस आधुनिक तकनीकि युग में साईबर अपराधियों द्वारा भी आम जनता से ठगी करने के लिये नयेकृनये तरीको का प्रयोग किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व आई4सी के पोर्टल पर हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महारार्ष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेष, पश्चिम बंगाल, चण्डीगढ़, दिल्ली आदि राज्यों से एक ही प्रकार की लगभग 30 शिकायतें प्रथम दृष्टया देखने को मिली जिनमें नन्दा की चौकी, प्रेमनगर क्षेत्र से एक साईबर ठग अपनी फर्जी बेवसाइट न्यूट्रिनो लैब के जरियें देशभर में कई युवाओं से धोखाधड़ी की घटनाएं कर रहा था। इन शिकायतों का संज्ञान लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपनी एसटीएफ टीम से इस साईबर ठग के विरूद्ध जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। ऑन लाइन पोर्टल 1930 पर प्राप्त शिकायतों में दर्ज साईबर ठग के मोबाईल नम्बरों और बैंक खातों का विश्लेषण करने साथ साथ शिकायत करने वाले युवाओं से सम्पर्क करने पर पीड़ितों द्वारा बताया गया कि यह साईबर ठग पहले उन नवयुवकों से लिंक्डन एकाउन्ट के माध्यम से सम्पर्क करता है, फिर उन्हें अपनी कम्पनी में जॉॅब देने के नाम पर इन्टरव्यू लेकर अपनी कम्पनी न्यूटिरिनो लैब से ही पैनटेब खरीदने के लिये बाध्य कर उनसे 5000 से 6000 रूपये ऐंठ लेता और फिर उनको ब्लॉक कर देता है। इस साईबर ठग की लगातार की गतिविधियों का पता करने पर ज्ञात हुया कि यह प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक शिक्षण संस्थान में इंजीनियंरिंग का छात्र है, जिसको एसटीएफ टीम द्वारा देर रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र से पकड़ कर उसके कब्जे से 01 लैपटाप, 01 मोबाईल फोन, 2 पैनटेब, 04 बैंक कार्ड, 02 चौक बुक, 01 डायरी बरामद किये गये हैं। पकड़े गये साइबर ठग कृपाल शर्मा निवासी सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल के विरूद्ध थाना प्रेमनगर पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा द्वारा धोखाधड़ी और आईटीएक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ की पूछताछ में साईबर ठग के दो करन्ट एकाउन्ट की भी जानकारी हुयी है जिनकी छानबीन से पता चलेगा कि उसके द्वारा अब तक कितने युवाओं से धोखाधड़ी कर कितनी धनराशि हासिल की गयी है। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने लिंकडेन एकाउन्ट नम्बर पर बेरोजगार युवककृयुवतियों से सम्पर्क कर उनको अपनी कम्पनी में ऑन लाईन जॉब का लालच देते हुये उन्हे बताया जाता था कि उन्हे विभिन्न विषयो जैसे भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान तथा अन्य विषयों पर प्रश्न उपलब्ध कराये जायेगे, जिनके सही उत्तर की विडियो बनाकर उन्हे वेबसाईट पर अपलोड करनी है जिसका उन्हे भुगतान किया जायेगा। प्रश्नपत्र हल करने हेतु उन्हे मेरी फर्जी वेबसाईट न्यूट्रिनो.इन से पैनटैब क्रय करना है तथा उसके द्वारा उन प्रश्नों का उत्तर हल करके उसकी विडियो बनानी है और उसे भेज देना है। यह भी बताया जाता है कि यदि वे सलेक्ट नहीं हुये तो उन्हें उनका पैसा रिफन्ड कर दिया जायेगा। जब उनके द्वारा मुझे रिफन्ड के लिये सम्पर्क किया जाता तो उनको टाईम ओवर बताकर पैसा नहीं देता या उन्हे ब्लाक कर देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button