Dehradunउत्तराखंड

आरोग्य सखी स्वास्थ्य संवाद के नया आयाम गढ़ने जा रहा है पैनेशिया हॉस्पिटल देहरादून

आरोग्य सखी स्वास्थ्य संवाद के नया आयाम गढ़ने जा रहा है पैनेशिया हॉस्पिटल देहरादून

Date/16/12/2025

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। पैनेशिया हॉस्पिटल रिस्पना पुल,देहरादून ने डंगवाल मार्ग, निकट गढ़वाल सभा मंदिर, नेशविला रोड स्थित भोर का तारा स्कूल (सेंट एग्नेस स्कूल) में छात्राओं व शिक्षकाओं के मध्य स्त्री स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर एक स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया। इस अवसर पैनेशिया हॉस्पिटल (रिस्पना पुल, देहरादून) की स्त्री-प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वाति कोहली ने परिचर्चा में बतौर मुख्य वक्ता जानकारी प्रदत्त की।

उन्होंने छात्राओं को आयु की विभिन्न अवस्थाओं में महिलाओं को पेश आनेवाली विभिन्न समस्याओं से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में छात्राओं को सही जानकारी न होने के कारण वे इन बीमारियों के बारे में किसी से बात नहीं करती और फिर मानसिक रूप से परेशान रहती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button