राशिफल

आज का राशिफल

आचार्य सिमरन

मेष राशि : दौड़-भाग भरा दिन आपको तुनकमिज़ाज बना सकता है। आपको मेरी सलाह है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है।

वृष राशि : बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएँ। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा।

मिथुन राशि : सुकून हासिल करने लिए कुछ पल क़रीबी दोस्तों के साथ बिताएँ। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। ऐसी जानकारी ज़ाहिर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो।

कर्क राशि : बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे।

सिंह राशि : आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है।

कन्या राशि : आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे।

तुला राशि : आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुँचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें।

वृश्चिक राशि : दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें।

धनु राशि : अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ख़ास तौर पर माइग्रेन के मरीज़ों को समय पर खाना नहीं छोड़ना चाहिए, नहीं तो उन्हें व्यर्थ में भावनात्मक तनाव से गुज़रना पड़ सकता है।

मकर राशि : तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और रोज़ाना कसरत करते रहें। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें।

कुंभ राशि : स्वास्थ्य का ख़याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें।

मीन राशि :  बहुत ज़्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुक़सान पहुँचा सकती है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button