
मेष राशि : सेहत को देखभाल की ख़ास ज़रूरत है। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा।
वृष राशि : मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है।
मिथुन राशि : आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए।
कर्क राशि : दोस्त की बेरुख़ी आपको नाराज़ करेगी। लेकिन ख़ुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।
सिंह राशि : धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। संबंधियों से आपको सहायता प्राप्त होगी।
कन्या राशि : ध्यान और आत्म-चिन्तन लाभदायक सिद्ध होगा। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें।
तुला राशि : अपनी सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। काम-काज में ज़रूरत से ज़्यादा तनाव के चलते परिवार की ज़रूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें।
वृश्चिक राशि : आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा।
धनु राशि : आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है।
मकर राशि : अपनी भावनाओं पर, ख़ास तौर पर ग़ुस्से पर, क़ाबू रखें। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे।
कुंभ राशि : घर पर काम करते समय ख़ास सावधानी बरतें। घरेलू चीज़ों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है।
मीन राशि : ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी।

