आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है।
वृष राशि : आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेज़ी-से बढ़ेंगे। ऐसी हर चीज़ से परहेज़ करें, जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं।
मिथुन राशि : शकी स्वभाव के चलते आपको हार का मुँह देखना पड़ सकता है। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ।
कर्क राशि : मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें।
सिंह राशि : मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए।
कन्या राशि : किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी।
तुला राशि : भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है।
वृश्चिक राशि : आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आएगा इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं।
धनु राशि : आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुँचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें।
मकर राशि : आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि : अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हक़ीक़त का रूप ले सकते हैं। सिर्फ़ ख़याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है।
मीन राशि :आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें।


