राशिफल

आज का राशिफल

आचार्य सिमरन

मेष राशि । राशियां किसी भी जातक के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व का दर्पण होती हैं। मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है। यही कारण है कि इस राशि के जातक जीवन की नई ऊर्जा से भरे हुए रहते हैं।

वृष राशि। इस राशि चिन्ह के तहत जन्में जातक अपने प्रयासों और कड़ी मेहनत का पारितोषिक पाना चाहते हैं और बिना सोचे-समझे किसी भी काम को करने के लिए जूझ जाते हैं। इस राशि का प्रतीक बैल है और ये राशि चक्र के दूसरे सदन में आते हैं। इस राशि के जातक धरातल से जुड़े व्यक्ति होते हैं और जिस बात पर विश्वास करते हैं, वही कहते हैं।

मिथुन राशि। व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व जानिएमिथुन राशि के जातक हाजिर जवाब और फुर्तीले होते हैं। जुड़वा के प्रतीक चिन्ह वाले ये जातक आकर्षक और दोस्ताना होते हैं। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इन्हें सामाजिक समारोहों और पार्टी के आकर्षण का केंद्र बना देती हैं। ये न केवल अच्छे बातचीत करने वाले होते हैं, बल्कि अच्छे सुनने वाले भी होते हैं। मिथुन राशि के जातक बातचीत के दौरान अक्सर लोगों को नई जानकारी से अवगत कराते हैं। इसके लिए ये हमेशा खुद को नई जानकारियों से अपडेट रखते हैं।

कर्क राशि । व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व जानिएकर्क राशि, राशि चक्र का चौथा चिन्ह है। इस राशि के तहत पैदा हुए लोग, अपने घरों, अपनी जड़ों, अपने घोंसले से बहुत प्यार करते हैं। पूरी राशि का सबसे ज्यादा सहानुभूति रखने वाला चिन्ह कर्क है, जिसका प्रतीक केकड़ा है।

तुला राशि । यह राशि गर्व, मुखर, मजबूत, आत्मविश्वास और साहसी गुणों को प्रदर्शित करती है। अगर किसी मिशन के अंत में ये खुद को शीर्ष पर नहीं देखते हैं, तो ये उस मिशन में लगते ही नहीं हैं। तर्क या विफलता इन्हें तेज प्रतिक्रिया के लिए उत्तेजित करती है।

कन्या राशि। व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व जानिएराशि चक्र का छठवां चिन्ह कन्या है। ये बहुत मेहनती होते हैं। इन्हे कार्य करने और उसका प्रबंधन करने में मजा आता है। अपनी मीन मेख निकालने की आदत और समीक्षात्मक होने के कारण ये अक्सर मजाक का कारण बनते हैं। लेकिन ये किसी भी बात का बुरा नहीं मानते हैं। अपना ध्यान दूसरों की मदद पर लगा कर रखते हैं और ये नहीं सोचते हैं कि लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं।

तुला राशि। व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व जानिएतुला राशि के जातक प्राकृतिक रूप से उम्दा अदाकार होते हैं। इन्हें अकेला रहना पसंद नहीं होता है। इस राशि के लोग खुद को लोगों से घिरा हुआ रखते हैं और तेजी से दूसरों के साथ कैसे संबंध विकसित किया जाए, इसी पर ध्यान केंद्रित रखते हैं।

वृश्चिक राशि। व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व जानिएवृश्चिक राशि के तहत पैदा हुए लोग बिच्छू या फीनिक्स या ईगल द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाते हैं। वृश्चिक राशि में जन्में गंभीर और निडर जातकों को आमतौर पर हल्के में नहीं लिया जा सकता है। ये अपनी शर्तों पर जीवन जीते हैं और इनका विश्वास होता है कि इन्होंने अपने भाग्य को अपने नियंत्रण में कर रखा है। ये अपने रहस्यों को अच्छी तरह से सुरक्षित रखते हैं। ये भावुक और संवेदनशील होते हैं।​

धनु राशि । व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व जानिएधनु राशि के जातक हमेशा सत्य की खोज में रहते हैं। इसका प्रतीक धर्नुधर है, जिसके पीछे का शरीर घोड़े का होता है। ज्ञान और गति इस राशि का जीवन के प्रति व्यापक दृष्टिकोण है। मजा करने वाले, थोड़े लापरवाह और उत्साह से भरे ये लोग विस्तार पूर्वक जीवन जीने में विश्वास करते हैं।

मकर राशि। व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व जानिएमकर राशि के जातक मेहनती, समर्पित और वफादार होते हैं। इनका स्वामी ग्रह शनि होता है, जिसकी वजह से ये महान अनुशासनशील बनते हैं। इस राशि के व्यक्ति जिस भी गतिविधि को चुनते हैं, उस क्षेत्र में शीर्ष तक पंहुचते हैं। पर अत्यंत सावधानी और दृढ़ दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ते हैं।

कुंभ राशि। इस राशि के जातक अपने आस-पास की दुनिया को सुधार कर उसे रहने लायक एक अच्छी जगह बनाना पसंद करते हैं। इस राशि का प्रतीक एक आदमी है, जो कंधे पर घड़ा उठाये हुए है। ये सच्चे अर्थो में मानवीय गुणों से भरपूर होते हैं। उन्नतशील और आधुनिक जो अपने विचारो पर चलते हैं और जल्द ही दूसरे लोग भी इनसे जुड़ जाते हैं और एक बेहतर समाज बनाने के प्रयास में लग जाते हैं। इनकी मित्रता का दायरा काफी बड़ा होता है।

मीन राशि ।  राशि में जन्में जातक पूरे राशि चक्र में सबसे सहज होते हैं। यह राशि चिन्ह अपने साथ पिछले ग्यारह लक्षण की विशेषताओं को लाता है। इसका प्रतीक चिन्ह मछली की एक जोड़ी होती है। मीन राशि का जातक आध्यात्मिक, निस्वार्थ और मोक्ष की ओर आत्मा की यात्रा पर ध्यान केंद्रित करता है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button