
Date/12/02/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने एक नया दीर्घकालिक बचत प्लान आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360 लॉन्च किया है। यह योजना माता-पिता को अपने बच्चे की भविष्य की आर्थिक जरूरतों की योजना बनाने में मदद करेगी और इसमें गारंटीड लाभ शामिल हैं। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य उत्पाद अधिकारी विकास गुप्ता ने कहा, “आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360 को इस सोच के साथ तैयार किया गया है कि माता-पिता अपने बच्चे का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकें। मनीबैक लाभ के अलावा पॉलिसी अवधि पूरी होने पर एकमुश्त गारंटीड मैच्योरिटी राशि भी मिलती है, जो बच्चे के वयस्क जीवन की शुरुआत में सहारा बन सकती है।“ आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360 के तहत स्कूलिंग, उच्च शिक्षा या युवावस्था की जरूरतों जैसे तय पड़ावों पर मनीबैक या पहले से तय भुगतान की सुविधा मिलती है। खास बात यह है कि ग्राहक भुगतान राशि को स्थिर या हर साल बढ़ने वाली राशि के रूप में चुन सकते हैं।



