
दिनांक 08/03/2024
Dehradun, Uttarakhand prime 24×7
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण निम्नवत है।

*1- थाना प्रेमनगर*
*510 ग्राम अवैध चरस तथा 272 ग्राम अवैध गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
दिनांक 07-08/03/2024 को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान स्पेशल विंग प्रेम नगर क्षेत्र एक अभियुक्त अंकित नाथ को 510 ग्राम अवैध चरस तथा चौकी क्षेत्र झाजरा से एक अन्य अभियुक्त रोहित कुमार को 272 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता अभियुक्तगण*
1- अंकित नाथ पुत्र श्री बिट्टू नाथ निवासी ग्राम भानियावाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष
*बरामदगी-*
1- 510 ग्राम अवैध चरस
2- 01 अदद स्कूटी
3- 01 बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू
2- रोहित कुमार जायसवाल पुत्र स्वर्गीय श्री स्वामीनाथ जायसवाल निवासी सहदैया पोस्ट श्री दत्त गंज थाना उतरौली जिला बलरामपुर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष
*बरामदगी*- 272 ग्राम अवैध गांजा
*2- थाना सहसपुर*
*4.6 ग्राम अवैध स्मैक तथा 92 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
आज दिनांक 08/03/2024 को सहसपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अलग अलग स्थानों, शीतला पुल के पास से एक अभियुक्त रियाज को 4.6 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तथा आसान पुल के पास से 01 अन्य अभियुक्त इरशाद को 92 पव्वे मार्का स्पेशल जाफरान अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
1- रियाज पुत्र स्व0 अनीश निवासी ग्राम छरबा थाना सहसपुर, जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष।
2- इरशाद पुत्र इरफान निवासी ग्राम सिंघनीवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 31 वर्ष ।
*बरामदगी माल*
1- 4.6 ग्राम अवैध स्मैक।
2- 92 पव्वे अवैध देशी शराब जाफरान




