
दिनांक- 17/04/2024
Dehradun, Uttarakhandprime 24×7
थाना रायवाला
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 17.04.2024 को थाना रायवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सचूना पर सर्विस रोड, मगन होटल वाली गली से खाण्ड गाँव नं0 1 आखरी बैण्ड पर रायवाला के पास 01 अभियुक्त को स्कूटी नं0 UK14J-5693 मे 02 पेटी अग्रेजी शराब को अवैध रुप से परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया।
*नाम/पता अभियुक्त*
अमित गोस्वामी पुत्र श्री केवल कृष्ण गोस्वामी निवासी आदिती विहार गली नं0 2 खदरी रोड श्यामपुर थाना ऋषिकेश, जिला देहरादून, उम्र- 47 वर्ष
*बरामदगी विवरण*
(1) 12 बोतल MC DOWELL’S WHISKY
(2) 24 हाफ ROYAL STAGE WHISKY
(3) वाहन संख्या स्कूटी नं0 UK14J-5693
*पुलिस टीम*
1- कानि0 अमित रावत
2- कानि0 मुनीश कुमार




