Dehradunउत्तराखंडक्राइम

अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

दिनांक – 07/02/2024

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने तथा उनकी धरपकड हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं, जिसके अनुपालन मे सभी थाना क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी में मिली अभी तो के विरुद्ध पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है :-

*01: थाना रायवाला:*

 

*51 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

 

थाना रायवाला पुलिस द्वारा हरिपुरकला क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 06-02-2024 को मोतीचूर रेलवे अण्डर पास पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध अभियुक्त को रोककर चैक किया गया तो अभियुक्त के पास एक सफेद कट्टे मे 51 पव्वे देशी शराब जाफरान बरामद हुए, अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0.22/2024 धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया ।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

 

प्रवीण पुत्र मनोज कुमार निवासी गौलोक धाम गली हरिपुरकला थाना रायवाला उम्र- 29 वर्ष

 

*बरामदगी विवरण* 51 पव्वे देशी शराब जाफरान

 

*02 : कोतवाली डोईवाला*

 

*विभिन्न स्थानों से 66 व 52 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ 02 शराब तस्करो को किया गिरफ्तार*

 

डोईवाला पुलिस द्वारा टी.प्वाईंट नकरौन्दा डोईवाला तथा जौलीग्रान्ट क्षेत्र से 02 अभियुक्तों को 52 पव्वे तथा 66 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

01: पवन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी स्थायी पता ग्राम सिमरिया ताराचन्द पोस्ट ज्योरा कल्याणपुर थाना वडखेडा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी भगवानदास चौक थाना रायपुर

 

*बरामदगी विवरण* 52 पव्वे देशी शराब जाफरान

 

02: देशमुख उर्फ सचिन पुत्र ब्रहमपाल निवासी वाल्मिकी नगर ऋषिकेश देहरादून

 

*बरामदगी विवरण* 66 पव्वे देशी शराब जाफरान

 

03 : *कोतवाली नगर*

 

*एक अभियुक्त 55 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार*

 

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सोनू रावत को अवैध देसी शराब के साथ दुर्गा मंदिर इंद्रेश नगर से गिरफ्तार किया गया।

 

*नाम पता अभियुक्त*

1-सोनू रावत पुत्र विनोद रावत निवासी जैन प्लॉट भगत सिंह कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून उम्र 24 वर्ष

 

*बरामदगी-*

55 पव्वे देसी मसालेदार शराब

 

*04: कोतवाली पटेलनगर*:

 

*128 पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त वाहन सं0- वाहन सं0- यू0के0-07-डीवाई-2548 (एक्टिवा) की गई बरामद।*

 

चैकिंग के दौरान झीबरहेडी चौक व नामदेब पंजावी कालोनी से 02 नफर अभियुक्त 1-नदीम 2- सुरेन्द्र उर्फ सोनू को कुल 128 पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्तगण*:

1-सुरेन्द्र उर्फ सोनू पुत्र वीर सिह निवासी गाँव झीवरहेडी नयागाँव कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र- 36 वर्ष ।

2-नदीम पुत्र मौ0 यासीन निवासी आजाद कालोनी कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र-33 वर्ष

 

*बरामदगी:*

1-कुल 128 पव्वे देशी शराब जाफरान

2-घटना मे प्रयुक्त वाहन सं0-यू0के0-07-डीवाई-2548 (एक्टिवा)

 

*05: कोतवाली डोईवाला*

*52 पव्वे अवैध शराब के साथ 01 महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार*

 

कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा दिनांक 07.02.24 को केशवपुरी बस्ती डोईवाला के गेट पर चैकिंग के दौरान अभियुक्ता काला देवी पत्नी स्व0 किशोरी निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र-48 वर्ष से 52 पव्वे देशी शराब बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध थाना डोईवाला पर *मु0अ0सं0-42/24 धारा 60 आबकारी अधि0* पंजीकृत किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:*

 

काला देवी पत्नी स्व0 किशोरी निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र-48 वर्ष

 

*बरामदगी*: 52 पव्वे अवैध देसी शराब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button